Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
mera gaon meri shaan Despite a population of over 13,000, healthcare services in Nangthala are on ‘ventilator support’; upgrading the facility to a Primary Health Centre (PHC) would benefit many villagers in the surrounding areas.
{"_id":"6a79ceecdb8b74b2b203084f","slug":"video-mera-gaon-meri-shaan-despite-a-population-of-over-13000-healthcare-services-in-nangthala-are-on-ventilator-support-upgrading-the-facility-to-a-primary-health-centre-phc-would-benefit-many-villagers-in-the-surrounding-areas-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव, मेरी शान: नंगथला की 13 हजार से ज्यादा की आबादी, फिर भी स्वास्थ्य सेवाएं ‘वेंटीलेटर’ पर, पीएचसी बनने पर आसपास के कई ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव, मेरी शान: नंगथला की 13 हजार से ज्यादा की आबादी, फिर भी स्वास्थ्य सेवाएं ‘वेंटीलेटर’ पर, पीएचसी बनने पर आसपास के कई ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
अग्रोहा। सरकार भले ही ग्रामीण अंचल में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। अग्रोहा खंड के 13 हजार से अधिक आबादी वाले नंगथला गांव का एकमात्र उप-स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) बुनियादी सुविधाओं, स्टाफ की कमी और जर्जर भवन के कारण खुद बीमार है और दम तोड़ रहा है। जबकि इससे कम जनसंख्या वाले पास के गांव लांधड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) है, जिससे ग्रामीणों को जरूरत पड़ने पर गांव से करीब साढ़े छह किलोमीटर की दूरी तय करके वहां पहुंचना पड़ता है।
सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। हालांकि, गांव की जनसंख्या के हिसाब से यहां पीएचसी होनी चाहिए थी। लेकिन गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप-स्वास्थ्य केंद्र की वर्षों पुरानी इमारत जर्जर हालत में है। स्टाफ की कमी है। वहीं, दूसरी ओर मुख्य सड़क से दो फुट नीचे होने के कारण जलभराव की समस्या भी रहती है। इन सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।