Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Firing Erupts Between Two Factions Over Land Dispute in Badala Village, Hansi; Five Injured; Tension Prevails in Badala Village Under Bass Police Station Jurisdiction.
{"_id":"6a02f3d79cb7c64b010db486","slug":"video-firing-erupts-between-two-factions-over-land-dispute-in-badala-village-hansi-five-injured-tension-prevails-in-badala-village-under-bass-police-station-jurisdiction-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के बडाला गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, पांच घायल; बास थाना क्षेत्र के बडाला गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के बडाला गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, पांच घायल; बास थाना क्षेत्र के बडाला गांव में तनाव
बास थाना क्षेत्र के गांव बडाला में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हो गई। घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को नारनौंद के नागरिक अस्पताल और दो को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी बलवान सिंह और नारनौंद सीआईए इंचार्ज अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार रोहतक जिले के गांव फरमाना निवासी कश्मीर ने बताया कि उनके परिवार की गांव बडाला में करीब 149 कनाल 7 मरले पुश्तैनी जमीन है। आरोप है कि चार मई की सुबह करीब 11 बजे जब वह खेत में पहुंचा तो वहां पांच-छह युवक लाठी-डंडों के साथ मौजूद थे। युवकों ने दो ट्रैक्टरों की मदद से खेत में खड़ी कपास की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। कश्मीर का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए खेत से भगा दिया। कश्मीर ने आरोप लगाया कि बडाला निवासी विकास उर्फ विक्की, प्रवेश, अंकित, सुधीर व अन्य लोगों ने उसे दोबारा खेत में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को कश्मीर पक्ष के लोग खेत जोतने के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में कश्मीर पक्ष के बडाला निवासी तेजबीर, सोनीपत निवासी पवन और रोहतक निवासी आदित्य घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से विकास उर्फ विक्की और उसके भतीजे को भी गोली लगने की सूचना है।
पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।