बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Independence Day celebrated with great enthusiasm at Agroha Medical College, Hisar.

हिसार के अग्रोहा मेडिकल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Naveen Naveen
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:26 PM IST
Independence Day celebrated with great enthusiasm at Agroha Medical College, Hisar.
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा में स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के गायन के साथ हुआ। निदेशक डॉ. करनदीप सिंह ने तिरंगा फहराया। इस दौरान महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी, जिसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला। समारोह में प्रशासनिक सलाहकार डॉ एन ए पंडित, पूर्व निदेशक डॉ अलका छाबड़ा सहित प्राध्यापक, चिकित्सकगण, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ,  कैंपस स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। निदेशक ने दिलाया राष्ट्र निर्माण का संकल्प समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. करनदीप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी स्मृति है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित और सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को सेवा, संवेदना, ईमानदारी और राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी हमें असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग एवं बलिदान से मिली है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने कार्यों के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें और ऐसा समाज बनाने का प्रयास करें, जिसमें मानवता, समानता और सेवा के मूल्य मजबूत हों। देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर, कैंपस स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रपेम का संदेश समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। नन्हे विद्यार्थियों की ऊर्जा, अनुशासन और भावपूर्ण प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा। इसके बाद ‘विकसित भारतम्’ गीत पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने आधुनिक, आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के संकल्प को मंच पर जीवंत किया।  विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया। प्रस्तुति के माध्यम से देश के वीरों के त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया गया।  नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ग्रुप सॉन्ग समारोह का विशेष आकर्षण रहा। इसके पश्चात नर्सिंग छात्रा हंसिका ने कविता पाठ के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, संवेदना, त्याग और कर्तव्य का संदेश दिया। भावपूर्ण कविता ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में स्कूल विद्यार्थियों ने ज्वलंत सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से उठाया। प्रस्तुति ने दर्शकों को केवल मनोरंजन ही नहीं दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। विद्यार्थियों के प्रभावशाली अभिनय, संवाद और मंचन की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ उत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: विभाजन की त्रासदी और बलिदान को किया याद

15 Aug 2026

VIDEO: तिरंगे के रंग में रंगा जिला मुख्यालय, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

15 Aug 2026

VIDEO: नहाते समय पांच बच्चे यमुना में डूबे, दो लापता; गांव में मची चीख-पुकार

15 Aug 2026

VIDEO: नवनियुक्त चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने एसटीएच और राजकीय मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

15 Aug 2026

VIDEO: सरयू का रौद्र रूप, 16 सड़कें ठप; जान जाेखिम में स्कूल पहुंचे नौनिहाल

14 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: चंपावत में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

14 Aug 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ का किया शुभारंभ

14 Aug 2026
विज्ञापन

रायबरेली में प्रसूता को महिला अस्पताल व एम्स से लौटाया, नवजात की मौत

14 Aug 2026

VIDEO: 50 हजार रुपये नहीं देने पर युवक को थाने में पटे से पीटा, जूते से दबाई उंगुलियां; आगरा पुलिस की दिल दहला देने वाली बर्बरता

14 Aug 2026

VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास, कहा- धर्म के नाम पर देश के लोगों को बांट रही है सरकार

14 Aug 2026

VIDEO: बारिश के बीच क्रॉस कंट्री में मोहित और सीमा ने मारी बाजी

14 Aug 2026

Meerut: सरस्वती लोक में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

14 Aug 2026

गुरुग्राम में बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भारतीय हॉकी में नए युग की शुरुआत

14 Aug 2026

ओम शारदा फार्म हाउस रिसॉर्ट में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का सामान राख

14 Aug 2026

अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजे सरकारी भवन

14 Aug 2026

घर के बंटवारे के विवाद में देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर की हत्या

14 Aug 2026

Rajasthan: नौकरी छोड़ी, करोड़ों कमाने का सपना देखा; नागौर में MDMA फैक्ट्री का खुलासा, 100 करोड़ का माल बरामद

14 Aug 2026

बहराइच में नोड्यूज लेने गए पूर्व छात्र की हादसे में मौत, नवोदय के छात्रों ने किया प्रदर्शन

14 Aug 2026

Independence Day: आईटीबीपी के बैंड की धुनों के बीच दून एयरपोर्ट पर निकाली तिरंगा यात्रा

14 Aug 2026

रोहतक कूड़ा उठान को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में उठाया कूड़ा

14 Aug 2026

Video: शहीद उद्यान पार्क से गांधी भवन तक मौन कैंडल मार्च निकाला गया

14 Aug 2026

लखनऊ में तिरंगा यात्रा के बाद मामा चौराहे पर सड़क पर फैली गंदगी

14 Aug 2026

Video: जीआईसी मैदान में गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान, तिरंगे के साथ उमड़े लोग

14 Aug 2026

VIDEO: कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च

14 Aug 2026

VIDEO: पीलीभीत में होमगार्ड्स ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा

14 Aug 2026

Lakhimpur Kheri: धौरहरा को रेलमार्ग से जोड़ने की युवाओं ने शुरू की मुहिम विधायक शशांक वर्मा को सौंपा ज्ञापन

14 Aug 2026

लखनऊ में सड़क से नीचे धंसा सीवर चैंबर बन रहा हादसों का कारण

14 Aug 2026

लखनऊ में ऑटो चालक की हत्या में पत्नी समेत छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

14 Aug 2026

मदरसे के छात्रों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए जयकारे

14 Aug 2026

यूपी टी-20 लीग के पहले मैच का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया टॉस, मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने जीता

14 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed