{"_id":"6981efda38338433830e4e4b","slug":"video-hisar-khedar-thermals-third-unit-has-received-permission-for-coal-allocation-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार खेदड़ थर्मल की तीसरी यूनिट के कोल आवंटन की अनुमति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार खेदड़ थर्मल की तीसरी यूनिट के कोल आवंटन की अनुमति मिली
प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज प्रदेश के सभी पावर हाउस को जमीन से कुछ ऊंचाई पर बनाया जाएगा ताकि बारिश के दिनों में इन्हें बंद न करना पड़े। इस बारे में बिजली निगमों को निर्देश जारी किए गए हैं। हिसार के खेदड़ थर्मल प्लांट की तीसरी यूनिट को लेकर कोल आंबटन की अनुमति मिल गई है। जल्द ही आगामी प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
मंगलवार को हिसार अर्बन एस्टेट टू स्थित भाजपा नेता योगेश बिदानी के आवास पर पहुंचे मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में पुराने मीटर बदल कर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।जिसके लिए प्रक्रिया गुरुग्राम से शुरु हो चुकी है। अन्य जिलों में भी जल्द ही मीटर बदलने का काम शुरु होगा। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं को मोबाइल की प्रीपेड- पोस्टपेड दोनों विकल्प दिए जाएंगे। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार दोनों में से कोई भी विकल्प चुन सकेंगे।
उन्होंने कहा कि बाजारों में बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इससे हादसों का खतरा कम होगा। साथ ही हमारे बाजार सुंदर भी नजर आएंगे। रोड पर खंभे हटने से बाजारों में चौड़ाई भी बढ़ेगी। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता लोड के अनुसार बढ़ाई जा रही है।
बस ट्रेकिंग सिस्टम लागू होगा...
मंत्री अनिल विज ने कहा कि जल्द ही बस ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत यात्रियों को मोबाइल एप और बस स्टैंड पर लगे पैनलों के माध्यम से यह जानकारी मिलेगी कि कौन-सी बस कहां है, किस समय आएगी । बस अपने निर्धारित रूट पर चल रही है या नहीं। इसका प्रेजेंटेशन जल्द उनके सामने आएगा । इसके लागू होने पर यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। रोडवेज पास सहकारी समिति की बसों में लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला अभी न्यायालय में लंबित है।
“हुड्डा साहब न तो देखते हैं और न ही सुनते हैं। उनकी पार्टी में अब उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है।”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के किसानों को लेकर बजट पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र बजट में किसानों के लिए कई योजनाएं और प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हुड्डा साहब न तो देखते हैं और न ही सुनते हैं। उनकी पार्टी में अब उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है।” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल विज ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है।
बस अड्डा शिफ्ट किए जाने की जानकारी नहीं ..
हिसार रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने के सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की समस्याओं के समाधान को लेकर वहां बस स्टॉपेज बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। हिसार के बस अड्डे को दूसरी जगह ट्रांसफर करने की लंबे समय से मांग चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।