{"_id":"6a2949d67af3bed956028c77","slug":"video-major-action-by-the-food-and-supplies-department-in-hansi-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 सिलेंडर जब्त
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिकोणा पार्क से उमरा गेट तक छापेमारी अभियान चलाया। विभाग की टीम ने एक ढाबे सहित चार स्थानों पर छापेमारी कर कुल 9 गैस सिलेंडर बरामद किए। जिनमें 3 कमर्शियल और 6 घरेलू सिलेंडर शामिल हैं।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अनुराधा जांगड़ा ने बताया कि विभाग को काफी दिनों से घरेलू गैस सिलेंडरों के गैरकानूनी उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान जिन स्थानों पर सिलेंडर मिले, वहां उनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
विभाग ने पकड़े गए सिलेंडरों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों तथा वाहनों सहित अन्य गैरकानूनी उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।
अनुराधा जांगड़ा ने कहा कि विभाग की ओर से आगे भी ऐसे छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि घरेलू गैस सिलेंडरों का गलत और अवैध उपयोग न करें, अन्यथा नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।