Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Thieves who broke into an ATM in Hisar identified; the gang has committed 27 incidents across Ambala, Yamunanagar, and Nuh
{"_id":"6a2905dcaf67231854024cf2","slug":"video-thieves-who-broke-into-an-atm-in-hisar-identified-the-gang-has-committed-27-incidents-across-ambala-yamunanagar-and-nuh-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में एटीएम तोड़ कर चोरी करने वालों की पहचान; गिरोह अंबाला, यमुनानगर व नूंह में कर चुका 27 वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में एटीएम तोड़ कर चोरी करने वालों की पहचान; गिरोह अंबाला, यमुनानगर व नूंह में कर चुका 27 वारदातें
जिले में दो एटीएम में चोरी करने वाला गिरोह अंबाला, यमुनानगर व नूंह जिले में करीब 27 वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस प्रशासन के अनुसार एटीएम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर वह बैंकों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेंगे। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि अंबाला, यमुनानगर व नूंह जिले में एटीएम में हुईं चोरी की घटनाओं का पैटर्न बिल्कुल वैसा ही है, जैसे हिसार में हुईं घटनाओं का है।
इसी के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि इसी गिरोह ने हिसार में भी वारदात की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारे पास दोनों एटीएम की सीसीटीवी फुटेज हैं और वारदात में इस्तेमाल वाहनों की भी जानकारी है। इसके अलावा हम उन जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया है। साथ ही हमारे यहां पूर्व में हुईं ऐसी वारदातों में शामिल अपराधियों की भी जांच की है। इसी आधार पर हमें सूचना मिली है कि ये आरोपी कहां हो सकते हैं। हम जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
एटीएम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आरबीआई को लिखेंगे पत्र एटीएम पर सुरक्षा गार्ड न तैनात करने के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमने एलडीएम से बातचीत की थी। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे इस बारे में सभी बैंकों को दिशा निर्देश जारी करेंगे। अगर इसके बाद भी बैंक ऐसा नहीं करते हैं तो हम इस बारे में आरबीआई को पत्र लिखेंगे।
आंबेडकर बस्ती में लगाए स्थायी नाके नशा तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आंबेडकर बस्ती व पीरावांली नशा तस्करी के हॉट स्पॉट हैं। इस पर हमने आंबेडकर बस्ती में 24 घंटे के लिए 4 स्थायी नाके लगाए हैं। इस वजह से स्थिति सुधरी है। एक जनवरी से 7 जून 2025 तक एनडीपीएस की 52 प्राथमिकी दर्ज हुई जबकि एक जनवरी से 7 जून 2026 तक 117 प्राथमिकी दर्ज हुईं।
एक माह में हमने एनडीपीएस मामले में करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसके अलावा हम पिछले 5 वर्षों में जघन्य अपराध करने वालों को लगातार चेक कर हे हैं। पिछले 5 साल में डकैती में 130, लूट में 142, छीना झपटी में 286 व एनडीपीएस के 937 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।