Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
After the storm and rain in Hansi, the power supply in the city and villages has been disrupted for 22 hours.
{"_id":"6a29389a7eb4eacfb90eb274","slug":"video-after-the-storm-and-rain-in-hansi-the-power-supply-in-the-city-and-villages-has-been-disrupted-for-22-hours-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में तूफान और बारिश के बाद शहर व गांवों में 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में तूफान और बारिश के बाद शहर व गांवों में 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
मंगलवार शाम आए तेज तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी इतनी तेज थी कि शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए। जबकि कई स्थानों पर शेड और टीन की छतें टूटकर गिर गईं। कुछ जगहों पर बिजली के पोल भी धराशायी हो गए। जिससे बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। वही शहर में कई जगहों पर दीवार भी गिर गई है।
गनीमत यह रही कि इस प्राकृतिक आपदा में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। लेकिन जींद हांसी रोड पर एक गाड़ी के ऊपर पेड़ गिरा। जिसमें मां व बेटे दोनों बाल बाल बच गए है।
मुकेश व उपेंद्र ने बताया कि बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत जरूर मिली थी तथा मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। बुधवार के दिन दोबारा गर्मी और उमस बढ़ने से लोग परेशान नजर आए। शहरवासियों का कहना है कि बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ गई, जिससे उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
वहीं तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइनों और पोलों की वजह से शहर के कई इलाकों में अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बिजली न आने के कारण लोगों को गर्मी और उमस के बीच अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें गिरे हुए पेड़ों को हटाने तथा बिजली व्यवस्था को सामान्य करने में जुटी हुई हैं। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।