Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Mamata Didi is questioning the Election Commission, ED, and CBI after seeing her impending defeat in the elections: Arnab Chatterjee
{"_id":"6987134a1d781deffe03bf37","slug":"video-mamata-didi-is-questioning-the-election-commission-ed-and-cbi-after-seeing-her-impending-defeat-in-the-elections-arnab-chatterjee-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममता दीदी चुनाव में हार को देख कर चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई पर सवाल उठा रही : अर्णव चेटर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता दीदी चुनाव में हार को देख कर चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई पर सवाल उठा रही : अर्णव चेटर्जी
भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्णव चेटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता दीदी मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए कभी चुनाव आयोग, कभी ईडी तो कभी सीबीआई पर सवाल उठाती हैं। जब ममता बनर्जी सत्ता में नहीं थी तब खुद बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा उठाती थी। अब घुसपैठियों का समर्थन कर रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर वो पूरी तरह से बौखला चुकी हैं।
भारतीय जनता मजदूर सेल के हिसार जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्णव चेटर्जी ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरु कर दी है। देश भर से भाजपा कार्यकर्ता बंगाल पहुंच रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड , यूपी सहित उत्तर भारत के सैंकडों पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है।हरियाणा से मजदूर सेल के 30 कार्यकर्ताओं की डयूटी वहां लगाई जा चुकी है। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव आयोग पूरी निष्पक्षता के साथ काम करता है। बार बार चुनाव हारने वाले लोगों के पास कोई बहाना नहीं है तो वह चुनाव आयोग को ही निशाना बना रहे हैं। ईवीएम भाजपा के समय नहीं आई हैं।
ईवीएम से चुनाव तो कांग्रेस के कार्यकाल में शुरु हुआ था। मनरेगा को लेकर देश में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा में मार्च 2026 से अभियान चलाया जाएगा। हमारे कार्यकर्ता घर घर जाकर श्रमिकों को योजनाओं के बारे बताएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।