{"_id":"69d0e8c4942f4793780972e0","slug":"video-minister-ranbir-gangwa-in-hisar-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: पारदर्शी तरीके से की जाएगी फसलों की खरीद: मंत्री रणबीर गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पारदर्शी तरीके से की जाएगी फसलों की खरीद: मंत्री रणबीर गंगवा
लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से फसल खरीद को लेकर मंडियों में लागू की गई नई व्यवस्थाएं पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य स्थानीय किसानों की फसल की पहले खरीद सुनिश्चित करना और उन्हें समय पर भुगतान दिलाना है। इससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आए और किसानों के हित सुरक्षित रह सकें।
मंत्री शनिवार को हिसार की अनाज मंडी में फसल खरीद कार्यों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी में अधिकारियों, किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। साथ ही उनकी कई प्रकार की शंकाओं का भी निवारण किया। सरकार का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना है कि हमारे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से लागू की गई हैं अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। मंत्री ने खरीद एजेंसियों और मंडी प्रशासन के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से ढिलाई बरती जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी के लिए सरकार विशेष प्रबंध किए गए हैं। सरकार के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक मंडी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन रविंद्र रोकी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।