{"_id":"686519ca8d480dd23208c7c2","slug":"video-para-medical-courses-will-start-in-gju-from-this-session-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: जीजेयू में इसी सत्र से शुरू होंगे पैरा मेडिकल कोर्सेज ,मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भी भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: जीजेयू में इसी सत्र से शुरू होंगे पैरा मेडिकल कोर्सेज ,मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भी भेजा
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि जीजेयू में पैरा मेडिकल कोर्सेज के दाखिले भी विश्वविद्यालय इस वर्ष करेगा। जीजेयू में जल्द ही बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी इमेजिंग,डिप्लोमा इन लेबोटरी टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन इमेजिंग- रेडियोलॉजी के कोर्स शुरू होंगे। इसके लिए अगले 15 से 20 दिन में अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इन पाठयक्रम के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जीजेयू ने मेडिकल कॉलेज के लिए भी सरकार के पास अपना प्रस्ताव भेजा हुआ है। विश्वविद्यालय के 95 नियमित कोर्सों की 2500 सीट के लिए करीब 13000 आवेदन आए हैं।
कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो.नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि दूरस्थ व ऑनलाइन शिक्षा में दाखिलों की आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है।आवेदन के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल ऑनलाइन पोर्टल 2 जुलाई, 2025 से www.gjust.ac.in पर लाइव होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।