Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Residents of Hansi unite over the water dispute and submit a memorandum addressed to the government to the Deputy Commissioner; they demand that villages be supplied water through a separate line rather than the existing pipeline.
{"_id":"6a54d643234728e8100227d0","slug":"video-residents-of-hansi-unite-over-the-water-dispute-and-submit-a-memorandum-addressed-to-the-government-to-the-deputy-commissioner-they-demand-that-villages-be-supplied-water-through-a-separate-line-rather-than-the-existing-pipeline-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: पानी विवाद पर शहरवासी एकजुट, ग्रामीणों को टी-कनेक्शन देने का विरोध, डीसी को सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन; कहा- पाइपलाइन से नहीं, अलग लाइन से मिले गांवों को पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: पानी विवाद पर शहरवासी एकजुट, ग्रामीणों को टी-कनेक्शन देने का विरोध, डीसी को सरकार के नाम सौंपा ज्ञापन; कहा- पाइपलाइन से नहीं, अलग लाइन से मिले गांवों को पानी
हांसी में गांव चैनत के पेयजल आंदोलन के बीच अब शहरवासी भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। शहरवासियों ने स्पष्ट कहा कि वे ग्रामीणों को पानी दिए जाने के विरोध में नहीं हैं, लेकिन शहरी पेयजल पाइपलाइन में टी-कनेक्शन लगाकर पानी देने का कड़ा विरोध करते हैं।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि यदि गांवों को पानी उपलब्ध कराना है तो सरकार अलग पाइपलाइन बिछाए, ताकि शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी ने कहा कि शहर का पानी शहरवासियों का अधिकार है और किसी भी कीमत पर शहर की जलापूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सरकार से ग्रामीणों के लिए अलग पाइपलाइन की व्यवस्था करने की मांग की।
व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने कहा कि शहर में पहले से ही पानी की आपूर्ति सीमित है। ऐसे में शहरी पाइपलाइन से अतिरिक्त कनेक्शन देने पर शहरवासियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में निष्पक्ष निर्णय लेने की मांग की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।