Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Sharp questions were raised in Hisar Youth Parliament, issues ranging from global warming to women's safety were raised
{"_id":"67de73f0503640e0d9047db4","slug":"video-sharp-questions-were-raised-in-hisar-youth-parliament-issues-ranging-from-global-warming-to-womens-safety-were-raised-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार युवा संसद में गूंजे तीखे सवाल, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक उठे मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार युवा संसद में गूंजे तीखे सवाल, ग्लोबल वार्मिंग से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक उठे मुद्दे
राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ रोड पर आयोजित दो दिवसीय अंतर जिला युवा संसद में युवाओं ने सरकार से सीधे सवाल पूछते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान युवा सांसदों ने ग्लोबल वार्मिंग, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और महिलाओं की हत्या रोकने में सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।
युवा संसद में पर्यावरण मंत्री से ग्लोबल वार्मिंग पर सवाल किया गया कि सरकार इसे रोकने के लिए कौन-से ठोस कदम उठा रही है और प्रदूषण का स्तर लगातार क्यों बढ़ता जा रहा है? वहीं, विपक्ष की भूमिका निभा रहे एक युवा सांसद ने कानून मंत्री से सवाल किया कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए क्या योजनाएँ बनाई जा रही हैं और समाज में सांप्रदायिक तनाव क्यों बढ़ रहा है? साथ ही, महिलाओं की हत्या और अपराधों को रोकने में सरकार की विफलता पर भी तीखी बहस हुई।
इस युवा संसद में हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों के 18 से 25 वर्ष की आयु के 150 युवा प्रतिभागी शामिल हुए। प्रारंभिक चरण में विद्यार्थियों ने एक-एक मिनट का वीडियो भेजकर अपने विचार रखे थे, जिनके आधार पर उनका चयन किया गया।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम डॉ. राजेश पूनिया के संयोजन में आयोजित हुआ। "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं और आने वाले समय में वे ही देश की लोकतांत्रिक व चुनावी व्यवस्था की दिशा तय करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि, जूरी सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा, पवन कुमार, डॉ. सुनील कुमार, यशपाल, नरेंद्र यादव और संयोजक डॉ. राजेश पूनिया का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।