बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   90 shopkeepers running businesses for three decades making rounds of offices for ownership rights; Education Department's NOC proves to be a hurdle.

तीन दशक से दुकानें चला रहे 90 दुकानदार, मालिकाना हक के लिए दफ्तरों के चक्कर; शिक्षा विभाग की एनओसी बनी अड़चन

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:40 PM IST
90 shopkeepers running businesses for three decades making rounds of offices for ownership rights; Education Department's NOC proves to be a hurdle.
बहादुरगढ़। तीन दशक तक नगर परिषद को किराया देने के बावजूद नाहरा-नाहरी रोड के करीब 90 दुकानदार आज अपनी ही दुकानों के मालिकाना हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। हरियाणा सरकार की स्वामित्व योजना भी इन दुकानदारों की पीड़ा दूर नहीं कर पाई। दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद वर्षों से उनसे किराया वसूलती रही, लेकिन अब मालिकाना हक देने की बारी आई तो जमीन को शिक्षा विभाग की बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने इस बारे में अब विभाग मुख्यालय से इस संबंध में कानूनी राय मांगी है। ऐसे में दुकानदार अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिल रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक वे करीब 25 से 30 वर्षों से इन दुकानों में कारोबार कर अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। नगर परिषद लंबे समय तक दुकानों का किराया वसूलती रही। वर्ष 2022 में प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना शुरू की, जिसके तहत 20 वर्ष या इससे अधिक समय से सरकारी संपत्तियों पर किरायेदार के रूप में काबिज पात्र दुकानदारों को निर्धारित कलेक्टर रेट पर नियमानुसार छूट देते हुए मालिकाना हक देने का प्रावधान किया गया। शहर के रेलवे रोड सहित अन्य स्थानों के 203 दुकानदारों को इसका लाभ भी मिल चुका है, लेकिन नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार इससे वंचित हैं। दुकानदारों का कहना है कि जब वे नगर परिषद अधिकारियों से मालिकाना हक की मांग करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि दुकानों की जमीन शिक्षा विभाग की है। उनका सवाल है कि यदि जमीन शिक्षा विभाग की थी तो इतने वर्षों तक नगर परिषद उनसे किराया किस आधार पर वसूलती रही। दुकानदारों का आरोप है कि नगर परिषद को शिक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर योजना का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ानी चाहिए, लेकिन दोनों विभागों के बीच मामला उलझा हुआ है। जब वे वर्षों से किराया देते आए हैं और स्वामित्व योजना की पात्रता पूरी करते हैं तो उन्हें मालिकाना हक से क्यों वंचित रखा जा रहा है। सरकार से मांग की कि विभागों के बीच फंसे मामले का तत्काल समाधान कर नाहरा-नाहरी रोड के सभी पात्र दुकानदारों को स्वामित्व योजना का लाभ दिया जाए। ---दिलीप, दुकानदार वे कई बार सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुके हैं। जिला उपायुक्त, नगर परिषद और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी, लेकिन हर बार मामला एक विभाग से दूसरे विभाग के पास भेज दिया जाता है। इससे उनमें रोष है। --लवली, दुकानदार। सरकार की योजना अनुसार नाहरा-नाहरी रोड के 53 दुकानदारों ने आवेदन कर रखा है। नगर परिषद ने जिला नगर आयुक्त के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख रखा है। यह जमीन शिक्षा विभाग की है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से मालिकाना हक नहीं दिया जा सकता। शिक्षा विभाग से एनओसी मिलने के बाद ही सरकार के आदेश अनुसार दुकानदारों को मालिकाना हक दिया जा सकता है। ---संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, बहादुरगढ़। मेरे संज्ञान में यह मामला आते हैं मैंने इस संबंध में विभाग मुख्यालय को पत्र लिख रखा है। कानूनी राय ली जा रही है। जमीन हमारी है और दुकानों का किराया नगर परिषद ले रही है तो ये गलत है। दुकानों का किराया भी मांगा जाएगा। विभाग मुख्यालय से जो भी आदेश आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। ----रतिंदर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी का आंदोलन जारी, एचपीयू में निकाली विशाल रैली

19 Aug 2026

Video: कराटे प्रतियोगिता में अंकों के लिए भिड़े खिलाड़ी

19 Aug 2026

पानीपत में हड़ताल में तीसरे दिन चौड़ा बाजार में डाला कूड़ा, उठवाने नहीं पहुंची निगम की टीम

19 Aug 2026

एचकेआरएन कर्मियों को पक्का करने की मांग पर हरियाणा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Video: शिमला में केंद्र सरकार के पेंशनरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

19 Aug 2026
विज्ञापन

औरैया: दोहरा हत्याकांड मामला में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी आरोपी कोर्ट में पेश

19 Aug 2026

चित्रकूट में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

19 Aug 2026
विज्ञापन

Video: एचपीयू में एसएफआई की महारैली, वीसी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी, देखें रिपोर्ट

19 Aug 2026

फाजिल्का में नशे का टीका लगाकर युवक की मौत का आरोप, दो पर केस दर्ज

इटावा: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कोल्डड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाने का आरोप

19 Aug 2026

Video: एचपीयू में एसएफआई महारैली में जमकर हंगामा, वीसी कार्यालय का घेराव करने से रोकने पर जमकर धक्कामुक्की

19 Aug 2026

VIDEO: जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़, काउंटरों पर मारामारी

19 Aug 2026

बहादुरगढ़ में 14वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप

जींद में 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सीआईए ने 7 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ उझाना गांव के पास दबोचा

19 Aug 2026

VIDEO: राम मंदिर परिसर का काम पूरा, अब संग्रहालय की तैयारियों पर फोकस

19 Aug 2026

'यह पंजाब चुनावों की वजह से किया गया', कोर्ट में पेशी के दौरान बोले सत्येंद्र जैन

19 Aug 2026

हमीरपुर: भारी बारिश से बस्सी-तताहर सड़क पर पहुंचा खड्ड का पानी, ठप रही आवाजाही

VIDEO: काशीपुर में हुई 170 एमएम बारिश, जलभराव की समस्या

Lakhimpur Kheri: 'चाहें जितना कोई शक्तिशाली हो, पिटवाकर अंदर करूंगा', किसानों की शिकायत पर भड़के भाजपा विधायक

19 Aug 2026

Meerut: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निकाली रैली

19 Aug 2026

VIDEO: कांवड़ियों ने चांदी का आवरण हटाने की मांग कर मोहान रोड जाम किया, भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंसी

19 Aug 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में पुलिस ने दी दबिश, छत से गिरकर सराफा कारोबारी की मौत

19 Aug 2026

VIDEO: सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 39 सेमी ऊपर, प्रभारी मंत्री आज बाढ़ प्रभावितों से मिलकर बांटेंगे राहत सामग्री

19 Aug 2026

विकास कार्यों पर रहेगी वन विभाग की नजर, टिकाऊ योजनाओं पर जोर : डीएफओ विनीत कुमार

19 Aug 2026

ऊना: हर बरसात में डूब जाता है चक का सरकारी ट्यूबवेल, विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

19 Aug 2026

Panjab University चुनाव पर दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा दावा, ABVP की होगी हार

Una: भारी बारिश से स्वां नदी उफान पर, जिले के कई इलाकों में जलभराव

19 Aug 2026

फतेहाबाद में नेताओं के कार्यालयों के बाहर कूड़ा उठाने पहुंची ट्राली, सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध

19 Aug 2026

Video: बंगाणा उपमंडल में भारी बारिश से सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित

19 Aug 2026

हमीरपुर: जलस्तर बढ़ने से हथोल स्कूल में तबाही, चाहरदीवारी और खेल मैदान भी बहा

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed