{"_id":"69b01a107b92ef0e4e039bb3","slug":"video-allegations-of-removing-soil-from-the-dam-near-drain-8-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: मुंडाहेडा में ड्रेन आठ के पास बांध पर लगी मिट्टी हटाने का आरोप, ग्रामीणों ने जताई बाढ़ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: मुंडाहेडा में ड्रेन आठ के पास बांध पर लगी मिट्टी हटाने का आरोप, ग्रामीणों ने जताई बाढ़ की आशंका
क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा में अकेहडी मदनपुर जेएनएल से भिंडावास झील तक कैच चैनल-3 बनाया हुआ है। ड्रेन आठ में अतिरिक्त पानी डाला जाता है। ड्रेन के दोनों तरफ बांध पर मिट्टी लगाई गई है।
ग्रामीण हंसराज पंच, उमेश, रामौतार पंच, पार्षद संजय सिंह मुंडाहेडा का आरोप है कि ड्रेन की सफाई के बहाने बांध के दोनों तरफ लगी हुई पुरानी मिट्टी को हटा दिया गया है। यह मिट्टी लगभग 45 सालों से लगी हुई थी, जो मजबूती का आधार थी। अब बांध के पास से पाल को तोड़कर अवैध माइनिंग करके मिट्टी बेची गई है। अगर बांध की पाल कमजोर होगी तो बांध कमजोर होंगे और भविष्य में मुंडाहेड़ा आदि इलाके में बाढ़ की संभावना बढ़ेगी। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले वर्ष भी यहां पर रबी और खरीफ दोनों ही फसल लगभग 700 एकड़ में तबाह हो गई थी। इस प्रकार से बांध के पास से ड्रेन नंबर 8 की तरफ लगी हुई मिट्टी को हटा कर एक बार फिर से यहां पर बाढ़ का पानी आ सकता है।
पार्षद संजय मुंडाहेडा ने सीधे तौर पर अवैध माइनिंग करने का आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में तुरंत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें व बांध के दोनों तरफ मजबूत मिट्टी लगा करके बांध को सुरक्षित करें।
वर्जन
ड्रेन नंबर-8 के पास से सफाई के दौरान मिट्टी मिट्टी हटाने का मामला संज्ञान में आते ही दोबारा से मिट्टी लगवा दी गई है। किसी भी प्रकार की कोई माइनिंग का काम नहीं हुआ।
पुनीत साहनी, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।