{"_id":"69bc028e597212571e030c79","slug":"video-bjp-and-congress-should-make-public-the-names-of-those-who-voted-against-the-party-line-aditya-devilal-chautala-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा और कांग्रेस उनके नाम सार्वजनिक करें जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग की: आदित्य देवीलाल चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और कांग्रेस उनके नाम सार्वजनिक करें जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग की: आदित्य देवीलाल चौटाला
इनेलो विधायक आदित्य देवी लाल चौटाला ने कहा कि क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस व भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने मांग की कि भाजपा और कांग्रेस उनके नाम सार्वजनिक करें, जिन्होंने पार्टी लाइन से हटकर वोटिंग की।
वह वीरवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने आरोप लगाया कि इस क्रॉस वोटिंग के लिए भाजपा का एक और कांग्रेस के 9 विधायक जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यदि इन विधायकों के नाम उजागर किए जाते हैं तो संबंधित क्षेत्रों की जनता को सच्चाई का पता चल सकेगा कि उनके प्रतिनिधियों ने किस प्रकार अपना ईमान बेचा है। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। चौटाला ने कहा कि हुड्डा इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इनेलो को भाजपा की “बी टीम” बताने वाले हुड्डा खुद ही भाजपा की बी टीम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से हरियाणा के अंदर विधायकों की खरीद फरोख्त सत्ताधारी भाजपा द्वारा की गई है उससे पूरे प्रदेश की जनता की आंखें और वह स्वयं शर्म से नीचे झुकाए हुए हैं। बैठक में चौटाला ने आगामी 23 मार्च को नरवाना में आयोजित होने वाले शहीदी दिवस कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि झज्जर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।