{"_id":"6acf64acdcf688b3bb0b7868","slug":"video-city-gifted-development-works-worth-rs262-crore-chairperson-saroj-rathi-lays-the-foundation-for-development-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर को 2.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, चेयरपर्सन सरोज राठी ने रखी विकास की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को 2.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, चेयरपर्सन सरोज राठी ने रखी विकास की नींव
बहादुरगढ़। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बुधवार को शहर में करीब 2 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से होने वाले तीन विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर का नवीनीकरण, वार्ड नंबर-1 में बराही रोड का निर्माण तथा वार्ड नंबर-14 में शास्त्री नगर गोंडा रोड का निर्माण कार्य शामिल है।
सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण पर 41.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं वार्ड नंबर-1 में बराही रोड के निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत आएगी। वार्ड नंबर-14 में शास्त्री नगर गोंडा रोड 41.97 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इन तीनों परियोजनाओं की कुल लागत 2 करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपये बनती है। इन कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के मार्गदर्शन में भी नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन पाले राम,भाजपा नेता दिनेश शेखावत, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद रजनीश मोनू, पार्षद बलराम दलाल, पार्षद नीना राठी, पार्षद सविता सैनी, पार्षद प्रतिनिधि राजेश सैनी, दीपक प्रधान, जिला मंत्री नकुल चोपड़ा, जिला आईटी प्रमुख परमिंदर जांगड़ा, सोनू मान, कानोंदा मंडल अध्यक्ष सुदेश रंगा, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग, जयवीर, महेंद्र, जगबीर, काला, जयबीर पहलवान, बालकिशन ,पप्पू, महिपाल और सुमित सहित भाजपा परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।