{"_id":"6740abd04d367a0b310f3a8d","slug":"video-datasa-bsa-ka-naha-mal-samaya-satada-ka-naha-kata-paraca-shama-ka-adada-para-pahaca-bsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीटीसी बसों को नहीं मिला समय, स्टैंड की नहीं काटी पर्ची, शाम को अड्डे पर पहुंची बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीटीसी बसों को नहीं मिला समय, स्टैंड की नहीं काटी पर्ची, शाम को अड्डे पर पहुंची बस
नजफगढ़-नागलोई स्टैंड से झज्जर के लिए शुक्रवार को भी डीटीसी की दोनों बसों ने दो-दो चक्कर लगाए। दोनों बसें नजफगढ़-नागलोई स्टैंड से नियमित समय अनुसार चली।
बावजूद सुबह झज्जर बस अड्डे पर पहुंची डीटीसी की बसों को बस स्टैंड परिसर के अंदर नहीं जाने दिया। वहीं शाम को पहुंची एक बस अंदर पहुंच गई, लेकिन पर्ची स्टैंड की पर्ची कटवाने के लिए पहुंचे परिचालक की पर्ची नहीं काटी। इस कारण डीटीसी की बसें करीब आधे घंटे तक बस अड्डे के बाहर ही खड़ी रही और उसके बाद अपने गंतव्य की तरफ चली गई। एक सप्ताह पहले चली डीटीसी की बसों के लिए नई समस्या पैदा हो गई है। पहले तीन से चार दिन तो बसें नियमित रूप से चलती रहीं। उसके बाद जैसे ही डीटीसी डिपो की तरफ से अधिकारी झज्जर के आरटीए से डीटीसी बसों के लिए समय की अनुमति मांगने पहुंचे तो उसके बाद डीटीसी बसों के लिए समस्या और ज्यादा उत्पन्न हो गई। शुक्रवार को डीटीसी बसे नजफगढ़-नागलोई स्टैंड से यात्रियों की सवारी लेकर झज्जर पहुंची, लेकिन उसको बस अड्डा परिसर में अंदर बसों को नहीं लगाने दिया गया। इसके बाद डीटीसी की बसे आधे घंटे तक बाहर ही खड़ी रही। इसके बाद एक डीटीसी की बस कुछ महिलाओं को बैठाकर अपने गंतव्य की तरफ चली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।