{"_id":"6888c7d53beb3ac1c30d3ee3","slug":"video-district-municipal-commissioner-in-jhajjar-said-that-shops-of-tenants-who-do-not-pay-rent-should-be-locked-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में जिला नगर आयुक्त बोले किराया नहीं देने वाले किरायेदारों की दुकानों पर लगाए जाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में जिला नगर आयुक्त बोले किराया नहीं देने वाले किरायेदारों की दुकानों पर लगाए जाए ताले
एक सप्ताह पहले पदभार संभालने के बाद मंगलवार को जिला नगर आयुक्त डॉ. सुशील कुमार बेरी नगर पालिका पहुंचे। नगर पालिका पहुंचने पर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान व अधिकारियों ने स्वागत किया।
जिला नगर आयुक्त ने सबसे पहले नगर पालिका में पहुंचकर अधिकारियों की बैठक नगर पालिका कार्यालय में ली। बैठक में पहुंचे जिला नगर आयुक्त एक्शन मोड़ में दिखाई दिए। पालिका में चल रहे विकास कार्यों का रिव्यू किया। इसके अलावा बैठक में शहर में नगर पालिका की कितनी दुकानें है और सभी दुकानों का समय पर किराया जमा हो रहा है या फिर नहीं, के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि अगर किसी भी दुकान का समय पर किराया नहीं आता है तो उन पर ताला लगाया जाए।
नोटिस से काम नहीं चलेगा। शहर में पालिका के कितने पार्क हैं, उनमें साफ-सफाई की क्या व्यवस्था है। इसी प्रकार से शहर में लगी स्ट्रीट लाइटें, सफाई, सीएम आवास योजना सहित शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जिला नगर आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह उनकी पहली बैठक थी, अगली बैठक में किसी भी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, सचिव पूजा, कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।