{"_id":"69f712fe16e864f17701b5fd","slug":"video-ex-serviceman-and-his-wife-killed-in-collision-between-pickup-truck-and-auto-rickshaw-in-jhajjar-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में पिकअप और ऑटो की टक्कर में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में पिकअप और ऑटो की टक्कर में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत
नेशनल हाईवे - 71 पर दादनपुर गांव के स्कूल के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार किरड़ौद गांव निवासी पूर्व सैनिक सुखपाल, उनकी पत्नी संतोष, सुजाता, अनिल ऑटो में सवार होकर झज्जर आ रहे थे। दादनपुर गांव के पास खखाना गांव निवासी होराम सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें होराम भी चपेट में आ गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां सुखपाल और उसकी पत्नी संतोष ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन का उपचार सामान्य अस्पताल में अस चल रहा है। पुलिस ने को पोस्टमार्टम के बाद सुखपाल का शव स्वजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।