Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Grand celebration of the 77th Assembly-level Van Mahotsav in Bahadurgarh; MP Kartikeya Sharma inaugurated the tree plantation drive.
{"_id":"6a757cb07b5b2b9d9d0f5aec","slug":"video-grand-celebration-of-the-77th-assembly-level-van-mahotsav-in-bahadurgarh-mp-kartikeya-sharma-inaugurated-the-tree-plantation-drive-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में 77वें विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में 77वें विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव का भव्य आयोजन, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 77वें विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने सेक्टर 12 एचएसवीपी ग्रीन बेल्ट से वन महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मानेसर से किए गए राज्य स्तरीय वन महोत्सव का सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर दिखाया गया।
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान का आह्वान
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की बात कही और प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने व उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण की शपथ: कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
प्रतिभाओं का सम्मान
वन विभाग की ओर से वन महोत्सव की थीम पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उल्लेखनीय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और जिला प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून, पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान, झज्जर नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, एडीसी जगनिवास, एसडीएम अभिनव सिवाच, सीटीएम रितु, डीएफओ साहिथी रेड्डी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।