{"_id":"67c0126a2ffb7a6bb406c650","slug":"video-haryana-school-education-boards-annual-examination-begins-in-jhajjar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा शुरू
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू हों गई। आज पहले दिन बारहवीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर था। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफ़ी उत्साह दिखा। बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर जिले में कुल 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 28 परीक्षा केंद्र झज्जर डिवीजन और 16 परीक्षा केंद्र बहादुरगढ़ सब डिवीजन में बनाए गए हैं। इसी प्रकार से बेरी और बादली सब डिवीजन में 6-6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड, भिवानी की आगामी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकल रहित आयोजित करवाने के लिए जिलाधीश प्रदीप दहिया ने जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में पाबंदियां रहेंगी। आगामी 27 फरवरी से 29 मार्च के मध्य हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक (नियमित, रिअपीयर व ओपन स्कूल) व डीईआईईडी (रि-अपीयर) परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार झज्जर जिला की सीमा में आने वाले सभी परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की सीमा में आने वाली फोटोस्टेट की दुकानें परीक्षाओं के समय बंद रहेगी। आदेशों की उल्लंघना पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कल से दसवीं की होंगी
सेकेंडरी की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक होंगी जबकि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होगा। इसमें 9492 सरकारी और लगभग 12 हजार निजी स्कूलों के दसवीं व बारहवीं की परीक्षा देंगे। सरकारी स्कूलों के दसवीं की 4772 और बारहवीं के 4720 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
चार संवेदनशील और एक अति संवेदनशील केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने चार परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और एक परीक्षा को अति संवेदनशील घोषित किया है। इसमें जहाजगढ़-2 एलएसएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल-1 बी-1 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सासरौली का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और भदानी-2 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा बहू झोलरी-2 बी-1 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।