{"_id":"698c3735a37f9eeaca0dfd86","slug":"video-hsvp-is-developing-a-green-belt-on-gurugram-road-in-jhajjar-at-a-cost-of-rs-40-lakh-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में गुरुग्राम रोड पर ग्रीन बेल्ट विकसित कर रहा एचएसवीपी, 40 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में गुरुग्राम रोड पर ग्रीन बेल्ट विकसित कर रहा एचएसवीपी, 40 लाख होंगे खर्च
गुरुग्राम रोड पर सड़क किनारे की खराब हालत में पड़ी ग्रीन बेल्ट को फिर से संवारने का काम किया जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से ग्रीन बेल्ट की सुध ली गई है। गुरुग्राम रोड पर ही तीन अलग-अलग जगहों पर बनी ग्रीन बेल्ट को विकसित करने का काम किया जा रहा है।
दो जगहों पर इनकी चाहरदीवारी का निर्माण करके ग्रिल लगाने का काम कर दिया गया है जबकि तीसरी ग्रीन बेल्ट का काम प्रगति पर है। तीनों ग्रीन बेल्ट को चाहरदीवारी से कवर किया जा रहा है और ग्रिल लगाई जा रही है ताकि पशु अंदर आकर नुकसान नहीं कर सके। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट का बाहरी काम पूरा होने के बाद अंदर पौधरोपण व घास भी लगाई जाएगी। इसके अलावा बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे ताकि आवागमन करने वाले लोगों को बैठने की जगह मिल सके।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 40 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। एचएसवीपी की तरफ से मुख्यालय को इसका एस्टीमेट भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद यह काम चालू करवाया गया था। फरवरी में यह ग्रीन बेल्ट पूरी तरह से तैयार हो जाएंगी। उसके बाद लोगों को इसका फायदा मिल सकेगा।
हालात हो चुके थे खराब
गुरुग्राम रोड पर दो ग्रीन बेल्ट सब्जी मंडी के साथ और तीसरी लघु सचिवालय के नजदीक लगती है। तीनों की हालत काफी सालों से खराब हालत में हो चुकी थी। यहां की चाहरदीवारी टूट चुकी थी और अंदर गंदगी का आलम था।
इसके अलावा प्रवासी लोगों ने भी अपना अस्थायी ठिकाना ग्रीन बेल्ट को बना लिया था। अब यह खाली करवाकर उसकी पहले मिट्टी की भरत करवाई गई। उसके बाद चाहरदीवारी का काम किया गया। अब बाकी बचा काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।