{"_id":"6981fb6c125965bbf80f232c","slug":"video-in-the-grappling-wrestling-competition-held-in-beri-jhajjar-player-udham-won-a-gold-and-a-bronze-medal-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ी उधम ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ी उधम ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीता
थाईलैंड व विशाखापट्टनम में हुई सीनियर एशियन ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में गांव माजरा डी दूबलधन निवासी खिलाड़ी उधम सिंह ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीता। मंगलवार को खिलाड़ी का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं व ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। खिलाड़ी को गांव दूबलधन से गांव माजरा तक खुली जीप में बिठाकर ले जाया गया। खिलाड़ी का बीच रास्ते जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। खिलाड़ी उधम ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर अपने प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया हैं।
ब्लाॅक समिति सदस्य सूरजमल ने बताया कि उधम सिंह के दादा स्व. जगदीश शिक्षक थे और पिता विकास उर्फ टम्पू (पहलवान) खेतीबाड़ी करते हैं। उधम सिंह को बचपन से ही कुश्ती का शौक रहा है। उन्होंने जोरा अखाड़ा से कुश्ती का अभ्यास आरंभ किया।
खिलाड़ी उधम सिंह ने विशाखापट्टनम में आयोजित नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीता तथा थाईलैंड में आयोजित सीनियर एशियन ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 19 देशों के प्रतिभाशाली पहलवानों ने भाग लिया। खिलाड़ी उधम सिंह ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता, कोच व भाईयों को दिया हैं।
उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर खेलों की ओर बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत माजरा ने ऊधम सिंह के कोच कैप्टन जोरा सिंह, कोच प्रवीण कोच कालू को भी सम्मानित किया। तपोभूमि जटेला धाम माजरा के महंत राजेन्द्र दास व महाराज पूर्ण दास ने उधम सिंह को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में विरेन कादयान न्यायाधीश ज्यूडिशियल कोर्ट कैथल, डॉ. सरोज (मिसेज इंडिया), जिला पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण उर्फ फोर्ड, पूर्व डीईओ नसीब सिंह, सरपंच विनोद नंबरदार, सरपंच प्रतिनिधि नीरज, पूर्व पार्षद जयभगवान कादयान, पूर्व सरपंच नरेंद्र, सुरेश, ब्लॉक समिति सदस्य सूरजमल कौशिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।