{"_id":"6981a7da446247e891018022","slug":"video-glimpse-of-braj-holi-festival-was-seen-in-lakhimpur-kheri-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखीमपुर खीरी में दिखी ब्रज की होली की झलक, कलाकारों ने बिखेरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखीमपुर खीरी में दिखी ब्रज की होली की झलक, कलाकारों ने बिखेरे रंग
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में हनुमान गढ़ी सेमरिया मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का समापन राम विवाह, ब्रज की होली और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य रूप से किया गया। वृंदावन-मथुरा से आए कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। रासलीला और गीत-संगीत के कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे, जिन्हें देखकर श्रोता निहाल हो उठे। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव अवस्थी उर्फ ‘लालू भैया’ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकारों ने राम विवाह, ब्रज की होली, राधा-कृष्ण की लीलाओं और सुंदर झांकियों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना दिया। राधा और भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम व भक्ति की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन मयूर नृत्य के बाद जब वृंदावन के कलाकारों ने लट्ठमार और फूलों की होली खेली, तो पंडाल में मौजूद श्रद्धालु आनंद से झूम उठे। भक्ति गीतों पर लोग खड़े होकर तालियां बजाते और नृत्य करते नजर आए। अंत में राधा-कृष्ण की रासलीला के मंचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य राजेंद्र वर्मा, आशीष पटेल, चंद्र किशोर मौर्य, अतुल त्रिपाठी, दिनेश प्रजापति, विनय बाबा, नवीन तिवारी, पंकज जायसवाल, संदीप अवस्थी, अनिल वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।