{"_id":"6981a6ad3e2da3a79f04915a","slug":"video-container-driver-sent-to-jail-waiting-for-blood-test-report-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कंटेनर चालक को भेजा जेल, खून की जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कंटेनर चालक को भेजा जेल, खून की जांच रिपोर्ट का इंतजार
आगरा-जलेसर मार्ग पर थाना खंदाैली के नगला चंदन के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने 31 जनवरी को दो ऑटो को टक्कर मार दी थी। भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद लोगों ने चालक को पथराव कर रोका था। मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने उसके ब्लड का सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा था। बाद में इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट मिलना बाकी है। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। प्राथमिक रिपोर्ट में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, खून की जांच की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चालक नशे में था या नहीं। पुलिस का कहना है कि जीपीएस डाटा, ट्रांसपोर्ट कंपनी के दस्तावेज और चालक की लापरवाही को जांच का आधार बनाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई खून की जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।