{"_id":"69baa61e2e856c31420c4772","slug":"video-maa-bhimeshwari-devi-temple-decorated-for-navratri-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: नवरात्रि को लेकर सजाया गया मां भीमेश्वरी देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: नवरात्रि को लेकर सजाया गया मां भीमेश्वरी देवी मंदिर
मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में वीरवार से लगने वाले मेले को लेकर मंदिर परिसर में चहल-पहल आरंभ हो गई है। कारीगरों ने मां के दरबार को फूलों व लाइटों से सजा दिया हैं।
मां के भक्त मां भीमेश्वरी देवी मंदिर से जोत हर छटे महीने नवरात्रों में लेकर जाते हैं। बेरी माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु मां के दरबार में मांथा टेकने के लिए आते है। पहले नवरात्रों में हजारों श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचने का अनुमान है। मां के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसलिए पानी व चिकित्सा, पार्किंग की व्यवस्था कराई गई है। वहीं प्रशासन ने भी मंदिर में सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहले नवरात्र से भीड़ उमड़नी आरंभ हो जाती है।
सामग्री की डिमांड बढ़ी
नवरात्र के व्रत की सामग्री की बढ़ी माग। बेरी के व्यापारी प्रेम कंसल ने बताया कि नवरात्रों के व्रत के चलते पूजन मे प्रयोग होने वाली सामग्री की डिमांड बढ़ गई है। इसके चलते इन दिनों व्रत के दौरान कुटू के आटे , सेंधा नमक, सामक दोनों आदि की ब्रिकी हैं। उन्होंने बताया इसके अलावा चुनरी, नारियल व माता का श्रृंगार में होने वाले प्रसाधनों की भी डिमांड हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।