Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Part of Brigadier Hoshiar Singh Metro Station in Bahadurgarh has fallen into disrepair, and repairs have begun to prevent accidents.
{"_id":"69b280f59b5202ac5d044594","slug":"video-part-of-brigadier-hoshiar-singh-metro-station-in-bahadurgarh-has-fallen-into-disrepair-and-repairs-have-begun-to-prevent-accidents-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में जर्जर हुआ ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन का हिस्सा, हादसे से बचाव के लिए शुरू हुई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में जर्जर हुआ ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन का हिस्सा, हादसे से बचाव के लिए शुरू हुई मरम्मत
शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के भवन का एक हिस्सा जर्जर हो जाने के बाद वीरवार को उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। स्टेशन परिसर में दीवार और प्लास्टर के कुछ हिस्से कमजोर होकर टूटने की स्थिति में पहुंच गए थे, जिससे यहां आने-जाने वाले यात्रियों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।
मेट्रो प्रशासन को जब इस जर्जर हिस्से की जानकारी मिली तो तुरंत कार्रवाई करते हुए वीरवार को मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पहले कमजोर हिस्से को सावधानीपूर्वक तोड़ा गया, ताकि वह अचानक गिरकर किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचा सके। इसके बाद निर्माण टीम ने उस स्थान पर दोबारा मजबूती से मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में जर्जर हिस्से को लेकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई थी। भवन की मरम्मत में जुटे कर्मचारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन भवन को पहले से अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।