Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Police encountered the main accused in Vijay Saini murder case, family members expressed gratitude to the police administration and government.
{"_id":"6a3648823b670b0dc404c303","slug":"video-police-encountered-the-main-accused-in-vijay-saini-murder-case-family-members-expressed-gratitude-to-the-police-administration-and-government-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"विजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, परिजनों ने पुलिस प्रशासन व सरकार का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, परिजनों ने पुलिस प्रशासन व सरकार का जताया आभार
गांव दुजाना के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को शुक्रवार शाम को पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद परिवार के लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह का आभार जताया हैं। विजय सैनी के बेटे सुनील ने बातचीत में बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय बिरधाना का एनकाउंटर होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली हैं और पुलिस की तरफ से 6 दिन पहले आरोपी के साथी रोहतक के कसरैटी निवासी इंद्रपाल की दुजाना नहर क्षेत्र के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी।
इसमें पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल को ढेर किया था। सुनील का कहना है कि अभी जिला पुलिस की तरफ से दी गई सुरक्षा को रखा जाएगा। क्योंकि इस मामले में अन्य कोई भी हो सकता हैं। इसके चलते अभी दोनों सुरक्षाकर्मीयों को रखा जाएगा। मृतक के परिजनों ने कहा कि घटना के बाद से पूरा परिवार न्याय की मांग कर रहा था। पुलिस द्वारा लगातार की गई कार्रवाई और आरोपियों के मुठभेड़ में ढेर होने से उन्हें राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके लिए पूरा परिवार जिला पुलिस प्रशासन व हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।