{"_id":"69ef230f676ff4624c010f6c","slug":"video-protest-for-the-decision-to-close-the-meat-market-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: मीट मार्केट बंद करने के फैसले का विरोध, दुकानदारों ने नगर परिषद से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: मीट मार्केट बंद करने के फैसले का विरोध, दुकानदारों ने नगर परिषद से लगाई गुहार
शहर की मीट मार्केट के दुकानदारों ने नगर परिषद के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी दुकानों को बंद न करने की मांग उठाई है। दुकानदारों का कहना है कि यदि उनकी दुकानों को बंद या सील किया गया, तो उनके सामने रोज़गार का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा और उनके परिवारों का पालन-पोषण मुश्किल हो जाएगा।
मीट विक्रेताओं ने बताया कि वे वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं और इसी से उनकी आजीविका चलती है। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की लाइसेंस या कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी है, तो वे उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
दुकानदारों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे नियमों का पालन करने के पक्ष में हैं, लेकिन बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों को बंद करना उनके लिए अन्यायपूर्ण होगा। उन्होंने नगर परिषद से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।