{"_id":"69b688f3ace46f4739025480","slug":"video-public-meeting-of-farmers-and-laborers-in-mandothi-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: मांडौठी में किसान-मजदूरों की जनसभा, नीतियों के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: मांडौठी में किसान-मजदूरों की जनसभा, नीतियों के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी
ऑल इंडिया किसान खेत मज़दूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांव मांडौठी में पर्चे बांटकर जनसंपर्क अभियान चलाया और जनजागरण के तहत एक जनसभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता वयोवृद्ध किसान रघबीर सिंह ने की।
प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि किसानों, खेत मजदूरों और भूमिहीन ग्रामीणों की स्थिति बेहद नाजुक है। खेती में लागत बढ़ती जा रही है, जबकि फसलों के उचित दाम नहीं मिलते और फसल खराब होने पर पर्याप्त मुआवजा भी नहीं मिलता। उन्होंने बीज बिल-2025, बिजली बिल-2025 और प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने, किसानों-मजदूरों को कर्जमुक्त करने तथा 5000 रुपये मासिक बुढ़ापा पेंशन देने की मांग उठाई।
प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज राणा ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया। वक्ताओं ने नहरों में कम पानी, खेतों में जलभराव और सोलर उपकरणों की चोरी के मामलों पर भी चिंता जताई। सभा में कई किसान-मजदूर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।