Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Residents of Baithan Pana in Beri, Jhajjar, are outraged over the failure to construct a street; they staged a major commotion at the municipal office
{"_id":"6ae2eba683078aa1790318e5","slug":"video-residents-of-baithan-pana-in-beri-jhajjar-are-outraged-over-the-failure-to-construct-a-street-they-staged-a-major-commotion-at-the-municipal-office-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में गली निर्माण न होने पर भड़के बैठान पाना के लोग, नगरपालिका कार्यालय में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में गली निर्माण न होने पर भड़के बैठान पाना के लोग, नगरपालिका कार्यालय में जमकर हंगामा
शहर के बैठान पाना में गली का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से नाराज लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। गली का निर्माण शुरू नहीं होने से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे।
यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नगरपालिका के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए जल्द से जल्द गली का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों प्रीति, साहिल, सुनीता, जापान, वजीर, सुरेश, अमित, प्रमिला, सुरेश का आरोप है कि नगरपालिका की ओर से करीब डेढ़ महीने पहले बैठान पाना की गली को उखाड़ दिया गया था, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया गया। गली उखड़ी होने के कारण स्थानीय निवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि जब गली को उखाड़ने का काम शुरू किया गया था, तब उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही नई गली का निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
त्योहार के दिन भी परेशानी से नहीं मिली राहत
गली निर्माण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि त्योहार के दिनों में भी उन्हें इस समस्या से राहत नहीं मिली। इसी नाराजगी के चलते काफी संख्या में महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी।
महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब गली निर्माण के लिए उसे उखाड़ दिया गया था, तो अब तक काम पूरा क्यों नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन लंबे समय से उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।
जल्द निर्माण शुरू करवाने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बैठान पाना की गली का निर्माण कार्य बिना किसी और देरी के शुरू करवाया जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके। लोगों ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज करवाने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।