{"_id":"6ae3557a7db3a862120e57c0","slug":"video-pankaj-phogat-becomes-district-president-of-the-youth-congress-former-mla-rajendra-singh-joon-extends-a-welcome-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंकज फोगाट बने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज फोगाट बने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने किया स्वागत
बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से बहादुरगढ़ निवासी पंकज फोगाट को युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद पंकज फोगाट का पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय पर स्वागत किया गया। इस दौरान राजेंद्र सिंह जून ने पंकज फोगाट को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने पंकज फोगाट को बधाई देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संगठन को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंकज फोगाट अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे तथा युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज फोगाट ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में शहरी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील उर्फ सीटू बराही, पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, वेद प्रधान, आजाद अहलावत, मोनू कसार, रामकुमार जून, जस्सी जून, मदन दलाल, नित्यानंद झा, प्रदीप वर्मा और राजेश कलसन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।