{"_id":"6ae305d80dae9882370fe626","slug":"video-former-minister-pawan-pandey-reached-meera-manjhi-house-in-ayodhya-and-enquired-about-her-condition-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अयोध्या में मीरा मांझी के घर पहुंचे पूर्व मंत्री पवन पांडेय, जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अयोध्या में मीरा मांझी के घर पहुंचे पूर्व मंत्री पवन पांडेय, जाना हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में मीरा मांझी के घर पहुंचकर चाय पी थी। उस समय यह मुलाकात देशभर में चर्चा का विषय बनी और मीरा मांझी का परिवार सुर्खियों में आया। हालांकि, करीब तीन साल बाद इसी परिवार की आर्थिक रस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिवार का दावा है कि रोजगार से पर्याप्त आमदनी नहीं हो रही। कर्ज की किस्तें चुकाना मुश्किल है। तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण का संकट हो गया है।
प्रधानमंत्री के दौरे से परिवार को जीवन में बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन मीरा मांझी के मुताबिक, उनकी आर्थिक परेशानियां दूर नहीं हो सकीं। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री के घर आने के बाद उम्मीद जगी थी कि परिवार की आजीविका बेहतर होगी। वह पहले घाट पर फूल बेचकर परिवार का खर्च चलाती थीं, लेकिन अब यह काम बंद हो चुका है।
मीरा मांझी ने अपनी परेशानी बयां करते हुए बताया कि घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने कई लोगों से पैसे उधार ले रखे हैं। पति बीमार रहते हैं। बैंक से लिए गए कर्ज की किस्तें जमा करने का भी दबाव है। उनका कहना है कि बैंक कर्मचारी बकाया रकम की वसूली के लिए हर दिन घर पहुंचते हैं। यह सब देखकर बच्चे सहम जाते हैं। बैंक कर्मचारियों के रोजाना आने के कारण उन्हें दूसरे के घर में छिपकर रहना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।