Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mainpuri News
›
In the Ramlila performance, the episodes depicting the slaying of Meghnad and Sulochana’s act of *sati* left the audience deeply moved.
{"_id":"6ae302fb196818eec107833b","slug":"video-in-the-ramlila-performance-the-episodes-depicting-the-slaying-of-meghnad-and-sulochanas-act-of-sati-left-the-audience-deeply-moved-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामलीला मंचन में मेघनाद वध और सुलोचना के सती होने के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामलीला मंचन में मेघनाद वध और सुलोचना के सती होने के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर।
बेवर ,स्थानीय रामलीला महोत्सव में मेघनाद वध और सुलोचना के सती होने की मार्मिक लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। स्थानीय बाल कलाकारों के सजीव अभिनय ने पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखें नम कर दीं।
बुधवार की लीला के दौरान दिखाया गया कि युद्धभूमि में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण द्वंद्व युद्ध हुआ। मर्यादा और अधर्म के इस संग्राम में अंततः लक्ष्मण जी ने अचूक बाण से मेघनाद का वध कर दिया। मेघनाद की मृत्यु का समाचार सुनते ही लंका में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद मेघनाद की पतिव्रता पत्नी सुलोचना अपने पति का शीश लेने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के शिविर पहुंचीं।
सुलोचना के करुण विलाप और पतिव्रत धर्म को देखकर प्रभु श्रीराम सहित पूरी वानर सेना भावुक हो उठी। प्रभु राम ने सम्मानपूर्वक मेघनाद का शीश सुलोचना को सौंपा। पति का शीश लेकर लौटीं सुलोचना ने पति के साथ सती होने का वरण किया। इस मार्मिक दृश्य के मंचन के दौरान पूरा पंडाल 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, लकी पाण्डेय, प्रवल शुक्ला, अशोक गुप्ता, बृज विलास दीक्षित, देवेन्द्र मिश्रा, प्रवीन शुक्ला,अजय दीक्षित, राजेश मिश्रा, के अलावा क्षेत्रवासी व श्रद्धालु उपस्थित मैदान पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।