{"_id":"6ae354e318929cb6080faa0f","slug":"video-delhi-rally-will-prove-to-be-a-decisive-defeat-for-the-central-and-state-governments-batra-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"देश और प्रदेश की सरकार के लिए निर्णायक हार साबित होगी दिल्ली रैली : बत्तरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और प्रदेश की सरकार के लिए निर्णायक हार साबित होगी दिल्ली रैली : बत्तरा
बेरी।
हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री और दिल्ली की कांग्रेस रैली के लिए झज्जर जिले के प्रभारी लगाए गए सुभाष बत्रा ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की महारैली को बदलाव की रिहर्सल बताया है।
उन्होंने दावा किया कि रैली में हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और यह रैली पूर्व की सभी रैलियों के रिकार्ड तोड़कर इतिहास रचने जा रही है। वह वीरवार को रैली की तैयारियों के लिए बेरी में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीड़बैक लेने आए थे। बेरी में पूर्व स्पीकर डाॅ. रघु़बीर सिंह कादयान के नेतृत्व में पाना हिंदयान में स्थित धर्मशाला में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं से फीड़बैक लिए जाने के बाद बत्रा ने रैली की तैयारियों की जानकारी दी और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सुभाष बत्रा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पार्ट टाइम मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महारैली में महिलाओं की विशेष भागीदारी रहेगी।
पूर्व स्पीकर और बेरी से कांग्रेस विधायक डाॅ. रघुबीर सिंह कादयान ने कहा कि दिल्ली की महारैली के लिए हरियाणा को एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों में रैली को लेकर उत्साह है। इस रैली में हरियाणा भर से लाखों की तादाद में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली हरियाणा और केंद्र की सरकार की चूलें हिलाने का काम करेगी और हाजिरी की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।