{"_id":"6a75867109cccdb4690c79e8","slug":"video-tribute-paid-to-rabindranath-tagore-on-his-death-anniversary-at-gubhana-in-badli-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर गुभाना में दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर गुभाना में दी श्रद्धांजलि
गांव गुभाना स्थित लोकहित पुस्तकालय में गुरुवार को भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने रवीन्द्र नाथ टैगोर के जीवन और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने जीवनकाल में करीब एक हजार कविताएं, आठ उपन्यास, आठ कहानी संग्रह, 2200 से अधिक गीत तथा विभिन्न विषयों पर अनेक लेख लिखे।
उन्होंने बताया कि टैगोर विश्व की ऐसी महान विभूति थे, जिनके लिखे गीत तीन देशों के राष्ट्रगान का हिस्सा बने। वे एशिया के पहले साहित्यकार थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।