{"_id":"6a6c89f9272e6a341a06b55c","slug":"video-tribute-paid-to-shaheed-udham-singh-in-bahadurgarhs-bamnauli-demand-raised-to-include-his-ideas-in-the-curriculum-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: बामनौली में शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि, उनके विचारों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: बामनौली में शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि, उनके विचारों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठाई मांग
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से शुक्रवार को गांव बामनौली में महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान शहीद उधम सिंह अमर रहें, इंकलाब जिंदाबाद, शहीदों के सपनों को साकार करो, शहीदों के विचारों को पाठ्यक्रम में शामिल करो, सांप्रदायिकता का जहर घोलना बंद करो, मेहनतकश का भाईचारा जिंदाबाद तथा सभी बेरोजगारों को रोजगार दो जैसे नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में रामकिशन, सतबीर सिंह, परमवीर सिंह, सतीश कुमार, नीरज, विहान, पूनम, राजबाला और संदीप कुमार ने शहीद उधम सिंह के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि उनका जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के सुनाम में हुआ था। बचपन में माता-पिता और बड़े भाई के निधन के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ गए।
हरियाणा प्रदेश कमेटी के सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड ने उधम सिंह के जीवन की दिशा बदल दी। इस घटना के बाद उन्होंने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों का बदला लेने का संकल्प लिया। उन्होंने विदेशों में भी भारत की आजादी के लिए कार्य किया तथा क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़े रहे। 31 जुलाई 1940 को लंदन में शहीद उधम सिंह को फांसी दी गई थी। वक्ताओं ने कहा कि फांसी से पहले उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद का नारा बुलंद कर देशभक्ति और बलिदान का अमर संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।