Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
16-year-old student drowned while bathing in Sirsa Branch Canal near Dhakal Bridge in Jind; the SDRF has been called in
{"_id":"6a6f07927b6fcf171f0c8e24","slug":"video-16-year-old-student-drowned-while-bathing-in-sirsa-branch-canal-near-dhakal-bridge-in-jind-the-sdrf-has-been-called-in-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में ढाकल पुल के पास सिरसा ब्रांच नहर में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र डूबा, एसडीआरएफ को बुलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में ढाकल पुल के पास सिरसा ब्रांच नहर में नहाते समय 16 वर्षीय छात्र डूबा, एसडीआरएफ को बुलाया गया
सिरसा ब्रांच नहर पर ढाकल पुल के पास रविवार दोपहर नहाते समय 16 वर्षीय छात्र नहर में डूब गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया, जबकि परिजन और ग्रामीण अपने स्तर पर भी उसकी तलाश में जुटे हुए थे। जानकारी के अनुसार वरुण (16) मूल रूप से गांव बाड़नपुर का रहने वाला था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ नरवाना की चमेला कॉलोनी में रह रहा था। वह नरवाना के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।
उसके पिता सुरेंद्र उर्फ शिंदर गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे वरुण अपने कुछ दोस्तों के साथ सिरसा ब्रांच नहर पर नहाने के लिए पहुंचा था।
बताया गया कि नहाने के दौरान युवक और उसके साथी नहर को पार करने का प्रयास कर रहे थे। वरुण ने दो बार सफलतापूर्वक नहर पार कर ली, लेकिन करीब 11:30 बजे जब उसने तीसरी बार नहर पार करने का प्रयास किया तो वह तेज बहाव और गहराई में फंस गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में गहराई तक चला गया और उनकी पकड़ में नहीं आ सका।
घटना की सूचना मिलते ही वरुण के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने काफी देर तक अपने स्तर पर नहर में उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया है। टीम के पहुंचने के बाद नहर में सर्च अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।