फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   At the district jail in Jind, sisters tied rakhis on their brothers' wrists; they were allowed entry in groups of 15 and got the opportunity to meet their brothers for two to three minutes.

जींद में जिला जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, 15-15 के समूह में कराया प्रवेश, भाइयों से दो-तीन मिनट की मुलाकात का भी मिला मौका

Fri, 28 Aug 2026 01:22 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:22 PM IST
At the district jail in Jind, sisters tied rakhis on their brothers' wrists; they were allowed entry in groups of 15 and got the opportunity to meet their brothers for two to three minutes.
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल में भावुक माहौल देखने को मिला। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। जेल प्रशासन ने बहनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए। बहनों के लिए मिठाई के साथ चाय-पानी और खाने की व्यवस्था भी की गई। जेल के बाहर सुबह से ही बहनों की भीड़ जुटने लगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिलाओं को लाइन में लगाकर 15-15 के समूह में जेल की ड्योढ़ी तक प्रवेश दिया गया। यहां निर्धारित व्यवस्था के तहत बहनों और उनके भाइयों को आमने-सामने खड़ा कर राखी बांधने का अवसर दिया गया। भाई-बहनों को करीब दो से तीन मिनट तक बातचीत करने और एक-दूसरे का हालचाल जानने का मौका भी मिला। लंबे समय बाद भाई से मिलकर कई बहनों की आंखें नम हो गईं। रक्षाबंधन के दौरान जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राखी बांधने के लिए आने वाली किसी भी बहन को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बहनों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और मुलाकात की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जाए। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। त्योहार के अवसर पर बहनों को अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर राखी बांधने का अवसर मिलने से भावनात्मक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बंधी राखी, 6 विशेष राखियां अर्पित, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग

28 Aug 2026

रायबरेली में सुरक्षा के बीच निकला मदहे सहाबा का जुलूस

28 Aug 2026

लखनऊ के आशियाना चौराहे पर मिठाई लेने पहुंचे लोगों ने सड़क पर पार्क किए वाहन, जाम की स्थिति

28 Aug 2026

शामली: एक मिनट छह सेकेंड के सीसीटीवी में कैद अंकित बालियान की हत्या

28 Aug 2026

वाराणसी में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार; VIDEO

28 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: पंखिया गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती

28 Aug 2026

लहरतारा पुल पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा; VIDEO

28 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: पति से विवाद पर पत्नी ने दी जान, रक्षाबंधन पर दो भाइयों की कलाई सूनी कर गई बहन

28 Aug 2026

वाराणसी में भीषण जाम, सात किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में; VIDEO

28 Aug 2026

VIDEO: राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत किया

28 Aug 2026

मेरठ: पांच हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

27 Aug 2026

मेरठ: भाजपा नेता के होटल में इंटर की छात्रा से दुष्कर्म, हंगामा होने पर लगी भीड़

27 Aug 2026

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती से कान के कुंडल लूटे, महिला का कान फटा

27 Aug 2026

VIDEO: उल्लू दिखाकर ताबीज बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

27 Aug 2026

देहरादून: कैफे में घुसकर संचालक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

27 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर ट्रेनें रहीं फुल, सीट के लिए परेशान रहीं बहनें

27 Aug 2026

VIDEO: बाजार में दिखी रक्षाबंधन की राैनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़

27 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर बेटियों को मिला सुरक्षा का भरोसा, मिशन शक्ति ने किया जागरूक

27 Aug 2026

VIDEO: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने होटल में पुलिस का छापा, दो नाबालिग लड़कियों को किया बरामद

27 Aug 2026

VIDEO: मथुरा में जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर निगम, 113 अवैध होर्डिंग्स-बैनर हटाए

27 Aug 2026

VIDEO: खाद्य विभाग की कार्रवाई, बलदेव-महावन और वृंदावन से लिए 17 नमूने; जांच के लिए भेजे

27 Aug 2026

VIDEO: कासगंज में रक्षाबंधन पर सुरक्षा रही कड़ी, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च

27 Aug 2026

पथराई नदी के रौद्र रूप से टोडी फतेहपुर में तबाही

27 Aug 2026

खरगोन: बाइक से 10 अवैध देशी पिस्टल ले जा रहे युवक को किया गिरफ्तार, तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पूछताछ जारी

27 Aug 2026

बड़वानी: जेल ले जाते समय हथकड़ी समेत भागा आरोपी, बाइक से कूदने पर दो पुलिसकर्मी घायल

27 Aug 2026

उर्स मेले में ठेला हटाने को लेकर पुलिस और संचालक में विवाद, भीड़ पर फटकारी लाठियां

27 Aug 2026

रतिया: डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन चलाने को लेकर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों हुए आमने सामने

27 Aug 2026

गाजीपुर में अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, VIDEO

27 Aug 2026

गंगा का जलस्तर हुआ स्थिर, तटवर्तियों की बढ़ी धुकधुकी; VIDEO

27 Aug 2026

फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के मिले 10 मरीज

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed