Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Decision taken at a joint meeting of the Jind, Safidon, and Narwana Bar Associations; call issued for a state-wide strike on the 9th.
{"_id":"6ac63aa2bcf015e409052c54","slug":"video-decision-taken-at-a-joint-meeting-of-the-jind-safidon-and-narwana-bar-associations-call-issued-for-a-state-wide-strike-on-the-9th-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद, सफीदों और नरवाना बार की संयुक्त बैठक में फैसला, नौ को प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद, सफीदों और नरवाना बार की संयुक्त बैठक में फैसला, नौ को प्रदेशव्यापी हड़ताल का आह्वान
जींद। अधिवक्ता प्रवीण बूरा पर हुए हमले और पुलिस कार्रवाई को लेकर बुधवार को जिला बार जींद, सफीदों और नरवाना बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में अधिवक्ता पर हमला करने के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस ने अधिवक्ता प्रवीण बूरा को घायल करने के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया और मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो नौ अक्तूबर को पूरे हरियाणा की बार एसोसिएशनों से हड़ताल का आह्वान करने का अनुरोध किया जाएगा। बार एसोसिएशनों ने प्रदेशभर के अधिवक्ताओं से हड़ताल रखने का आह्वान करने का निर्णय लिया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला जींद के अधिवक्ताओं की हड़ताल 8 अक्तूबर को भी जारी रहेगी। हेडहॉक कमेटी सदस्य नरिंद्र कंसल, राममेहर श्योकंद, हरिमोहन भारद्वाज और पूनम राव ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। प्रवीण बूरा के साथ हुई घटना में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता एकजुट हैं। बार एसोसिएशनों की ओर से कहा गया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विकास लोहान, पूर्व प्रधान रामपाल राणा, सतीश गिल, बार सफीदों प्रधान पुरुषोत्तम राणा, अरविंद लाठर, सचिव बलिंद्र बैरागी, मोहित शर्मा, गुरजंट भिंडर, पूर्व प्रधान अनिल मोर, पूर्व प्रधान बलजीत मलिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।