Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
'Sankalp Diwas' (Pledge Day) ceremony to be held in Jind on Kanshiram's Mahaparinirvan Diwas; BSP state president issues a call.
{"_id":"6ac61b97dda5660bf50b1eff","slug":"video-sankalp-diwas-pledge-day-ceremony-to-be-held-in-jind-on-kanshirams-mahaparinirvan-diwas-bsp-state-president-issues-a-call-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर होगा संकल्प दिवस समारोह, बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर होगा संकल्प दिवस समारोह, बसपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया आह्वान
जींद। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने बुधवार को विधानसभा नरवाना के छह गांवों का दौरा किया। उन्होंने दनौदा कलां, कलौदा कलां, अमरगढ़, फुलियां कलां, धमतान साहिब और लोन गांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से नौ अक्तूबर को बसपा संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर जींद के दीप पैलेस में आयोजित होने वाले संकल्प दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। समारोह का आयोजन बसपा के जोन नंबर 1, 2 और 3 के तत्वावधान में किया जाएगा। इसमें बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. कृष्ण जमालपुर करेंगे। दौरे के दौरान काफी लोगों ने भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर दोबारा बसपा में वापसी की। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी सरकार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद ही जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। डॉ. जमालपुर ने भाजपा पर चुनाव में ईवीएम के जरिए जीत हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में नैतिकता है तो ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाएं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हत्या, लूट, डकैती, फिरौती, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का भय नहीं है। दलितों और पिछड़ों के साथ अत्याचार की घटनाओं पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। इस मौके पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. प्रवीण मंडल, विधानसभा अध्यक्ष रजत कलौदा, जिला सचिव राजपाल सिंघवाल, विधानसभा प्रभारी प्रदीप दबलैन, उपाध्यक्ष देवीराम लोन, महासचिव सोमबीर दनौदा, प्रेम नरवाना, बलदेव धमतान साहिब मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।