Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Indefinite sit-in by rural sanitation workers begins at the BDPO office in Julana, Jind.
{"_id":"6a180a46b510278b1d00e0cf","slug":"video-indefinite-sit-in-by-rural-sanitation-workers-begins-at-the-bdpo-office-in-julana-jind-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना के बीडीपीओ कार्यालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
कस्बे के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संघ के खंड प्रधान ईश्वर ठाकूर ने की।धरने को संबोधित करते हुए ईश्वर ठाकूर ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है, इसके बावजूद उन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।कर्मचारियों ने मांग उठाई कि सभी कच्चे कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए तथा न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रति माह लागू किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की भी मांग की गई। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार वेतन में देरी होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।