{"_id":"67a4c18068f0350e5d0be13a","slug":"video-jal-lkara-khanara-bradara-pahaca-harayanae-sa-kasana-ka-thasara-jatatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जल लेकर खनौरी बॉर्डर पहुंचा हरियाणा से किसानों का दूसरा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जल लेकर खनौरी बॉर्डर पहुंचा हरियाणा से किसानों का दूसरा जत्था
खनौरी बॉर्डर मोर्चे पर 73वें दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा। वीरवार को 2 गांवों के नौजवान हरिद्वार से गंगाजल लेकर किसान मोर्चे पर पहुँचे। ओर हरियाणा से किसानों का दूसरा जत्था अपने खेतों से जल लेकर दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचा। इसमें बिंझौल, ताहरपुर, काकड़ोद, तितरम, कुराड़, उमरा, देप्पल, खरड़ अलीपुर, ढंढेरी, खोखा, गुहणा, सोंगरी, फुलां, रतिया, ढाणी बदनपुर, ढाणी दादुपुर, अमरगढ़, हुकमावाली, मलेवाला, मेहमड़ा, लठैरा, लाम्बा, कमाना, चिममो, गढ़ी भलौर, धनौरी, अमरगढ़, ढाकल, नेपेवाला, हरसौला, खेड़ी चौपटा, छातर, सिंहनाल, अहरवां, हड़ौली, अजितनगर, पिलचियाँ, लग्घुवास, ब्रह्मानवाला, रोजनवाली, भानी खेड़ा, लक्कड़वाली, जंडवाला, सुखचैन, कसान, हमीरगढ़ समेत 50 से अधिक गाँवों के किसान अपना जल लेकर किसान मोर्चे पर पहुंचे। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि 8 फरवरी एवम 10 फरवरी को इसी तरह हरियाणा से किसानों के अगले जत्थे आएंगे एवम 12 फरवरी को किसान आंदोलन का 1 साल पूरा होने पर खनौरी किसान मोर्चे पर आयोजित महापंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। कोहाड़ ने बताया कि महापंचायत को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है। उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में लाखों की संख्या में किसान शामिल होंगे ओर आगे की आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।