Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Main Accused Who Threatened Shopkeeper in Narwana (Jind) Arrested While Injured; Forced to Apologize in Front of the Merchant
{"_id":"6a180a4d4a270061650a71bb","slug":"video-main-accused-who-threatened-shopkeeper-in-narwana-jind-arrested-while-injured-forced-to-apologize-in-front-of-the-merchant-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में दुकानदार को धमकी देने वाला मुख्य आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार, व्यापारी के सामने मंगवाई माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में दुकानदार को धमकी देने वाला मुख्य आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार, व्यापारी के सामने मंगवाई माफी
वीरवार सुबह धौलां कुआं स्थित पुराना बाजार में दुकानदार सौरभ गर्ग को धमकी और फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी हर्पित मोर को भी पुलिस दुकानदार के समक्ष लेकर पहुंची। इस दौरान घायल आरोपी हर्पित मोर से दुकानदार के सामने माफी मंगवाई गई और उसकी पहचान भी करवाई गई।
आरोपी के पैर में चोट लगी होने के कारण उसे पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया था। गौरतलब है कि पुराना बाजार स्थित प्रताप मल फकीरचंद करियाना दुकान के संचालक सौरभ गर्ग को सोमवार सुबह जान से मारने की धमकी देने और फिरौती मांगने की सूचना पुलिस को मिली थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना और सीआईए टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी दबलैन माइनर के आसपास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी हर्पित मोर भागने लगा, लेकिन भागते समय उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। उसके साथ कोयल निवासी अंकुश और अभिषेक को भी राउंडअप किया गया।
शहर थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि पीड़ित व्यापारी सौरभ गर्ग पर करीब एक वर्ष पहले भी फायरिंग हुई थी। उस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी का सगा भतीजा हर्पित मोर अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और व्यापारी को धमकाने के साथ फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पास हथियार होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।