{"_id":"6a0b007a3b54bf950d06d0f3","slug":"video-rural-sanitation-workers-strike-continues-for-the-fourth-day-over-their-demands-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से लघु सचिवालय पर धरना दिया।
धरने की अध्यक्षता गुलाब बिरौली व साहब सिंह ने की और संचालन पवन कुमार ने किया। यूनियन के राज्य महासचिव कॉमरेड विनोद कुमार ने कहा कि पिछले 19 वर्षों से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का भयंकर शोषण हो रहा है। उन्हें न तो पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है और न ही पूरा वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में एक कलम से पक्का करना, उच्च न्यायालय का आदेश लागू करना, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती तथा मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26,000 व 27,000 रुपये मासिक वेतन को लागू करना शामिल है। इसके अलावा एक्सग्रेसिया पॉलिसी, भत्तों में बढ़ोतरी और ऑन-ड्यूटी मृत्यु पर 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की जा रही है। सीटू जिला अध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा और मंदीप नेहरा ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया। 24-25 मई को नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यालय पर राज्य स्तरीय आक्रोश महापड़ाव डाला जाएगा। इस अवसर पर सुल्तान दुड़ाना, संजय अठवाल, वेदप्रकाश अलेवा और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।