Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
spark from a combine harvester in Julana, Jind, ignited a fire in a wheat crop; a major tragedy was averted thanks to the presence of mind of the villagers
{"_id":"69df53a9e19ddbf4900a8b35","slug":"video-spark-from-a-combine-harvester-in-julana-jind-ignited-a-fire-in-a-wheat-crop-a-major-tragedy-was-averted-thanks-to-the-presence-of-mind-of-the-villagers-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में कंबाइन से उठी चिंगारी, गेहूं की फसल में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में कंबाइन से उठी चिंगारी, गेहूं की फसल में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
जुलाना क्षेत्र के बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गेहूं की कटाई कर रही एक कंबाइन मशीन से अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते खेत में खड़ी फसल ने आग पकड़ ली। आग लगते ही आसपास मौजूद किसानों में हड़कंप मच गया और शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों और किसानों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों, ट्यूबवेल के पानी और अन्य साधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। गांव के किसान अजमेर ने बताया कि वे खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई करवा रहे थे, तभी अचानक मशीन से चिंगारी निकली, जिससे सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में नहीं जुटते, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।