Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Atul Maheshwari Scholarship Exam; 385 students took part in the examination to shape their future in Kaithal
{"_id":"67309ee35bd461fb050e54f2","slug":"video-atul-maheshwari-scholarship-exam-385-students-took-part-in-the-examination-to-shape-their-future-in-kaithal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा; कैथल में भविष्य संवारने के लिए के 385 छात्र-छात्राओं ने लिया परीक्षा में हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा; कैथल में भविष्य संवारने के लिए के 385 छात्र-छात्राओं ने लिया परीक्षा में हिस्सा
अमर उजाला की ओर से रविवार को कैथल में कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए नौवीं से लेकर 12वीं तक के 686 छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र जारी किए थे। इसमें से 385 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई, जो दोपहर साढ़े 12 बजे समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपना भविष्य संवारने के लिए हिस्सा लिया। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में मेरिट में शामिल रहेंगे तो उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा और वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले ही स्कूल परिसर में पहुंचना शुरू हो गए थे। छात्रों को परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए स्कूल परिसर में जगह-जगह कक्षा में बैठक व्यवस्था के पंफ्लेट चिपकाए गए थे। परीक्षा में सौ प्रश्न पूछे गए, जिसका जवाब छात्रों को पेन से ओएमआर शीट पर देना था। निगेटिव मार्किंग न होने से छात्रों को काफी राहत रही।
परीक्षा पूरी ईमानदारी से हो, इसके लिए स्कूल के स्टाफ ने पूरी मेहनत के साथ सहयोग किया। स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने इस परीक्षा को स्वयं मॉनिटर किया। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। परीक्षा में ईश्वर ढांडा, मेधव्रत, जय भगवान, सुरेंद्र मलिक, सुरेश कुमार, अमरीक सिंह, सुरेश सिंह, सतबीर सिंह, अतुल आदि स्टाफ ने परीक्षा के आयोजन संबंधी जिम्मेदारी बखूबी संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।