छोटी काशी के रूप में मशहूर बलरामपुर जिले में अक्षय नवमी पर सप्तकोसी परिक्रमा झारखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ रविवार की सुबह शुरू हो गई। झारखंडी से शुरू हुई सप्तकोसी परिक्रमा बिजलीपुर स्थित मां बिजलेश्वरी देवी मंदिर पहुंचेगी। वहां भक्त पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके बाद परिक्रमा जुलूस रानी तालाब मंदिर, तुलसीदास पोखरा व नहर बालागंज होते हुए झारखंडेश्वर महादेव मंदिर धर्मपुर पहुंचेगा। यहां पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद परिक्रमा जुलूस गोशाला भगवतीगंज से संतोषी माता मंदिर होकर बलरामपुर राज महल नीलबाग पैलेस पहुंचेगा।
यहां पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना होगी। राज परिवार की तरफ से परिक्रमा जुलूस में शामिल सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहां से निकलकर परिक्रमा जुलूस पुन: झारखंडी मंदिर पहुंचेगा। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सप्तकोसी नगर परिक्रमा का समापन होगा।
बलरामपुर राज परिवार का धार्मिक कार्यक्रमों से गहरा नाता है। राज परिवार के शासक शिव भक्त थे। शिव भक्ति के कारण बलरामपुर राज परिवार की तरफ से नगर में जहां तमाम शिवालयों का निर्माण कराया गया था। 112 वर्ष पूर्व नगर परिक्रमा की शुरूआत भी की गई थी। शिवालयों की अधिक संख्या व नगर में सप्तकोसी परिक्रमा के चलते बलरामपुर नगर छोटी काशी के रूप में प्रख्यात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।