{"_id":"67304e3a68d5154524099d09","slug":"video-shamli-thieves-raid-steal-two-houses-and-a-temple","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Shamli: चोरों ने बोला धावा, दो मकान और एक मंदिर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Shamli: चोरों ने बोला धावा, दो मकान और एक मंदिर में चोरी
कैराना के गांव पंजीठ में चोरों ने दो घरों और गांव के बाहर स्थित मंदिर पर धावा बोला। लाखों की नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
शनिवार रात करीब एक बजे गांव पंजीठ में चोर बबलू और पवन सैनी के मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गये। पवन सैनी ने बताया कि चोरों ने उनके कमरों के बाहर से कुंडे लगा दिए। एक कमरे का ताला काटकर अंदर संदूक में अलमारी में रखें डेढ़ लाख रुपये और करीब 9 तौले सोने के जेवर चोरी कर लिए। इस दौरान उनकी माता की आंख खुल गई तो उन्होंने शोर मचा दिया, जिससे बाद चोर भाग गए।
इसके अलावा चोरों ने पास ही स्थित पवन सैनी के मकान में घुसकर एक कमरे में रखे संदूक से 50000 रुपये और चांदी की तीन पाजेब, सोने की दो अंगूठी चोरी कर लीं। इसके बाद बदमाश गांव के बाहर स्थित नकली सिंह सैनी के आश्रम में पहुंचे। यहां पर चोरों ने एक हॉल और कमरे का ताला तोड़कर 15000 की नगदी चोरी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।