Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Heavy rain makes the weather pleasant in Kaithal, bringing relief from the heat; waterlogging on roads causes inconvenience.
{"_id":"6a8588abfaf69522b5077372","slug":"video-heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-in-kaithal-bringing-relief-from-the-heat-waterlogging-on-roads-causes-inconvenience-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत; सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत; सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी
कैथल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत; सड़कों पर जलभराव से बढ़ी परेशानी
कैथल:
शहर में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को बुधवार दोपहर हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। दोपहर करीब 2:00 बजे आसमान में काले घने बादल छाने लगे और लगभग 2:30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया।
सड़कों और नीचले इलाकों में भरा पानी
एक तरफ जहां बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली, वहीं दूसरी तरफ शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। महज एक घंटे की बारिश के चलते शहर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों पर पानी जमा हो गया। शहर के निचले इलाकों में अधिक जलभराव होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह सड़कों पर पानी भरने से यातायात की गति भी धीमी पड़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।